कोल: नगला मेहताब में दारू के नशे में गाली-गलौज के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, दोनों ओर से 8 घायल
Koil, Aligarh | Aug 3, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के नगला मेहताब की है।जहां रविवार की देर रात्रि दारू के नशे में गाली-गलौज के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की और जमकर लाठी डंडे चलाएं। इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने क्षेत्रीय पुलिस को अवगत कराया है।