बीकानेर: गहने बनवाकर 3 लाख रुपये ज्यादा की राशि नहीं लौटाने का आरोप, मुक्ताप्रसाद थाने में 5 पर केस दर्ज
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में गहने बनवाने के बाद 3 लाख 69 हजार 730 रुपये की बकाया राशि नहीं लौटाने और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बंगला नगर गली नंबर तीन निवासी रोशनलाल सोनी पुत्र हुक्माराम सोनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस्तगासे के जरिए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवादी ने आरोप लगाया कि जाकिर, रूखसाना, महबूब, बरकत और जाकिर की