लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी फेल, कहा- प्रधानमंत्री ने एक बार भी नहीं पूछा
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती राज्योत्सव समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता की तरफ से प्रधानमंत्री से 21 सवाल पूछे थे । उसमें से एक का भी जवाब नहीं दिया बीजेपी ने और प्रधानमंत्री ने ।बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी का उल्लेख किया था ।