जहानाबाद। खरीफ सीजन के बीच खाद की किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। सुबह से बिस्कोमान केंद्र पर खाद लेने के लिए जुटे किसानों को वितरण बंद होने और कर्मियों के केंद्र छोड़कर चले जाने से घंटों इंतजार करना पड़ा। नाराज किसानों ने पहले बिस्कोमान केंद्र पर हंगामा किया, फिर संग्रहालय के समीप सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने जल्द खाद उपलब्ध कराने और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की