जमुई: फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अड़सार गांव पहुंची पुलिस के सामने पड़ोसियों ने भाई-बहन को पीटा, टाउन थाने में हुई FIR
Jamui, Jamui | Mar 13, 2024 अड़सार गांव में एक मामले में 24 वर्षों से फरार चल रही अभियुक्त अशरुन निशा की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को टाउन थाना की पुलिस अड़सार गांव पहुंची। पुलिस अभियुक्त की तालाश कर रही थी। इसी रंजिश में पड़ोसियों के द्वारा मो. अरसद और उसकी बहन लाडली खातून के साथ मारपीट की गई। उंसके बाद मामले में बुधवार की शाम पीड़ित ने टाउन थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया।