खुरई: पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट-तोड़फोड़ करने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार, शहरी थाना पुलिस ने सड़कों पर निकाला जुलूस
Khurai, Sagar | Aug 31, 2026 सोमवार दोपहर शहरी थाना पुलिस ने 7बदमाशों का सड़कों पर जुलुस निकाला,दरअसल इन बदमाशों ने शनिवार रात को पम्प कर्मचारी से मारपीट कर तोड़फोड़ की थी,वह बचने के लिए संचालक के घर में घुसा तो घर में घुसकर भी मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर लाखों का नुकसान किया ,जिस पर मामला दर्ज किया गया फुटेज में पहचान कर गिरफ्तार कर बदमाशों का उसी जगह जुलुस निकाला जहाँ ये दहशत फैला रहे थे