पुष्पराजगढ़: अमरकंटक पहुंचे सीएम के पुत्र अभिमन्यु यादव और परिवारजन, पूजा-अर्चना के बाद किया तट परिवर्तन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पुत्र डॉ अभिमन्यु यादव और बहु डॉक्टर इशिता यादव मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं जहां मंगलवार को 10 बजे वह अमरकंटक पहुंचे जहां सर्किट हाउस में रुकने के बाद उन्होंने माई की बगिया पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए मां नर्मदा परिक्रमा के लिए तट परिवर्तन किया। इस दौरान नर्मदे हर सेवा न्यास में उनका स्वागत किया गया।