धोरैया: धोरैया के बहुउद्देशीय सभागार में प्रभारी सीओ की मौजूदगी में लगा जनता दरबार, कई मामले सुलझे
बहुउद्देशीय सभागार में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बीडीओ सह प्रभारी सीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार भी मौजूद रहे. फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवादों से जुड़े मामलों पर आवेदन प्रस्तुत किए.जनता दरबार में धोरैया थाना और धनकुंड थाना क्षेत्र के मामले सुलझाए गए.