रायबरेली: पुरवा पिंडोर गांव में लैट्रिन की छत डालने को लेकर विवाद, लोहे की रॉड से तीन लोग घायल, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
Raebareli, Raebareli | Oct 2, 2026
भदोखर थाना क्षेत्र के,पुरवा पिण्डोर गांव में लैट्रिन की छत डालने को लेकर जमकर विवाद हो गया हैं।इस मारपीट की घटना में,तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।जिनका इलाज के लिए,जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत किया गया है।मारपीट करने वालों के,खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।