टोंक: किसान नेता नरेश मीणा की कलेक्टर टीना डाबी से यूरिया डीएपी संकट को लेकर दूरभाष पर बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
टोंक जिले में यूरिया व डीएपी उर्वरक संकट को लेकर किसान नेता नरेश मीणा की जिला कलेक्टर टीना डाबी से दूरभाष पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।नरेश मीणा ने जिला कलेक्टर से किसानों को डीएपी उर्वरक का एक बैग 1350 रुपए में और बिना अटैचमेंट उपलब्ध करवाने की मांग की है। जिला कलेक्टर ने दूरभाष पर किसान नेता को पूरी तरह आश्वस्त किया है।