खलीलाबाद के बाईपास चौराहे पर क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक अमित कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। ओवरब्रिज के नीचे खड़ी दोपहिया वाहनों को पुलिस ने जब्त कर पुलिस लाइन भेज दिया। इन वाहनों के कारण जाम लग रहा था और आवागमन बाधित हो रहा था। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।