बरेली: बरेली में 67 वर्षीय विधवा ने डीएम से गुहार लगाई, पति की संपत्ति बचाने की मांग; दूसरी महिला पर उत्पीड़न का आरोप
बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया की 67 वर्षीय विधवा रमादेवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने दिवंगत पति स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार की संपत्ति में वैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की है। रमादेवी के पति का 7 दिसंबर 2025 को निधन हो गया था। रमादेवी का आरोप है कि पति के जीवित रहते मीरा देवी नाम की महिला को पत्नी के रूप में साथ रखा गया था।