डुमरांव: मजदूरी न करने व दूसरे के घर काम करने से रोकने के विवाद में जमींदार ने योगियां के मजदूर की गोली मारकर हत्या की
Dumraon, Buxar | Aug 7, 2026 रोहतास जिले के योगियां गांव में मजदूरी विवाद ने एक दर्दनाक हत्या का रूप ले लिया। दो दिन पूर्व एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर 1 बजे भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने किया।