मौजमाबाद: किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस ने एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदात करने वाले गिरोह के आधा दर्जन बदमाशों को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस ने जयपुर ग्रामीण के विभिन्न इलाकों में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदात करने वाले गिरोह के आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपी जितेंद्र रोहित रमेश,अशोक मोहम्मद रफीक और अशरफ कुरेशी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।