बहादुरपुर: करीला के कानीखेड़ी गांव में 25 बीघा जमीन से वन, राजस्व और पुलिस ने हटाया अतिक्रमण
करीला के कानी खेड़ी गांव में शुक्रवार को वन विभाग, राजस्व विभाग,पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। शुक्रवार की सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली इस कार्रवाई में टीम द्वारा चार JCB मशीनों की मदद से 25 बीघा खेतों में लगी अवैध फसलों को नष्ट किया गया।