कुटुंबा: नीट अभ्यर्थियों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का हमला, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष का सम्मान
अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर के समीप एक मैरेज हॉल में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से सम्मान समारोह सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं कुटुंबा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेश कुमार को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट अभ्यर्थियों के प्रदर्शन