मुरैना नगर: ग्राम पद्दूपुरा में नल जल योजना में भारी घोटाला, ग्रामीणों के घरों तक नहीं पहुंचा पानी, भुगतान हुआ पर काम नहीं
मुरैना जिले के ग्राम पद्दूपुरा में नल जल योजना में भारी घोटाले के आरोप लगे हैं ।ग्रामीणों का कहना है की योजना का काम आज तक पूरा नहीं हुआ लेकिन निर्माण एजेंसी को पूरा भुगतान कर दिया गया है ऐसे में करोड रुपए की घोटाले की आशंका जताई जा रही है कुछ स्थानों पर पानी की टंकी और कनेक्शन का काम भी पूरा नहीं किया गया है जिससे ग्रामीण परेशान है।