धौलपुर: सरकना गांव मे घरों में दौड़ा हाई बोल्टेज करंट, 1 की मौत, 1 महिला घायल
कई घरों में फूकें विधुत उपकरण, भारी नुकसान
सरकना गांव में हाई टेंशन करंट दौड़ने से बड़ा हादसा हुआ है। अचानक विद्युत ट्रांसफार्मर से घरेलू कनेक्शनो में हाई टेंशन करंट दौड़ते ही अफरा तफरी मच गई। इस बीच करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है, वही एक महिला भी करंट लगने से घायल बताई गई है। साथ ही घरेलू कनेक्शनो में हाईटेंशन करंट से फाल्ट के चलते काफी नुकसान भी हुआ है।