जगदलपुर: कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर रहे संजय गांधी वार्ड वासियों को कांग्रेस का समर्थन, पार्षद कोमल सेना ने की मकान की मांग
संजय गांधी वार्ड वासी रेलवे प्रबंधन द्वारा अपना मकान तोड़े जाने नाराज होकर जिला कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ।इस धरना प्रदर्शन को समर्थन देने शनिवार रात 8 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी जिला कार्यालय के सामने पहुंचे ।इस दौरान संजय गांधी वार्ड की पार्षद कोमल सेना ने कहा जब तक पीड़ित परिवारों को मकान नहीं मिलेगा ये धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।