नकुड: नया कुंडा से पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
बुधवार को थाना गंगोह पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत एक नशा तस्कर अभियुक्त को नया कुंडा से गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से 20 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ है l अभियुक्त शकील पुत्र अफसर निवासी नया कुंडा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है l