Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
No video available

दमोह: इंदौर के राजबाड़ा की होली.. #Holi #होली #rangpanchmi

Damoh, Damoh | Mar 12, 2023

MORE NEWS

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा हिंडोरिया नगर स्थित विभिन्न किराना दुकानों,मिठाई दुकानों एवं मिनरल वाटर प्लांट का किया गया औचक निरीक्षण
==
मौके पर टॉप ब्रांड दूध पाउडर, खोवा पेड़ा एवं श्री गंगा प्रसाद नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के लिए गए नमूनें, नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु भेजा गया राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला
==
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाही, खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर का किया गया आयोजन
==  

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा हिंडोरिया नगर में विभिन्न किराना दुकानों, मिठाई दुकानों एवं पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया। हिंडोरिया में मेन मार्केट स्थित सचिन किराना, अग्रवाल स्वीट्स एवं श्री गंगा जल मिनरल वाटर प्लांट का निरीक्षण किया गया। मौके पर सचिन किराना से टॉप ब्रांड दूध पाउडर, अग्रवाल स्वीट्स से खोवा पेड़ा एवं श्री गंगा जल मिनरल वाटर प्लांट से श्री गंगा प्रसाद नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। श्री गंगाजल मिनरल वाटर प्लांट का निरीक्षण करके टी.डी.एस. मीटर की सहायता से आर ओ वाटर एवं पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की ऑन द स्पॉट गुणवत्ता जांच की गई। पानी पाउच निर्माता को परिसर में खाद्य सुरक्षा से संबंधित सभी प्रावधानों एवं मानकों का परिपालन करने के मौके पर निर्देश दिए गए। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य व्यापारियों की सहायता हेतु खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 15 खाद्य व्यापारियों द्वारा फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किए गए।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा हिंडोरिया नगर स्थित विभिन्न किराना दुकानों,मिठाई दुकानों एवं मिनरल वाटर प्लांट का किया गया औचक निरीक्षण == मौके पर टॉप ब्रांड दूध पाउडर, खोवा पेड़ा एवं श्री गंगा प्रसाद नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के लिए गए नमूनें, नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु भेजा गया राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला == जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाही, खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर का किया गया आयोजन == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा हिंडोरिया नगर में विभिन्न किराना दुकानों, मिठाई दुकानों एवं पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया। हिंडोरिया में मेन मार्केट स्थित सचिन किराना, अग्रवाल स्वीट्स एवं श्री गंगा जल मिनरल वाटर प्लांट का निरीक्षण किया गया। मौके पर सचिन किराना से टॉप ब्रांड दूध पाउडर, अग्रवाल स्वीट्स से खोवा पेड़ा एवं श्री गंगा जल मिनरल वाटर प्लांट से श्री गंगा प्रसाद नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। श्री गंगाजल मिनरल वाटर प्लांट का निरीक्षण करके टी.डी.एस. मीटर की सहायता से आर ओ वाटर एवं पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की ऑन द स्पॉट गुणवत्ता जांच की गई। पानी पाउच निर्माता को परिसर में खाद्य सुरक्षा से संबंधित सभी प्रावधानों एवं मानकों का परिपालन करने के मौके पर निर्देश दिए गए। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य व्यापारियों की सहायता हेतु खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 15 खाद्य व्यापारियों द्वारा फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किए गए।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
==
प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा सुदृढ़ीकरण हेतु क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
==
दमोह शहरी, ग्रामीण एवं पथरिया की अप्रशिक्षित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला विशेष प्रशिक्षण
==
सक्षम आंगनबाड़ी एवं मिशन पोषण 2.0 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
#Damoh

पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न == प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा सुदृढ़ीकरण हेतु क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित == दमोह शहरी, ग्रामीण एवं पथरिया की अप्रशिक्षित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला विशेष प्रशिक्षण == सक्षम आंगनबाड़ी एवं मिशन पोषण 2.0 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- कलेक्टर श्री यादव
==
कलेक्टर ने देशी अंग्रेजी कम्पोजिट शराब दुकान दमोह डी का लाइसेंस किया निरस्त
==
            जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दमोह स्थित एक शराब दुकान पर बड़ी कार्रवाई की है। लगातार प्राप्त शिकायतों और निरीक्षण में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के आरोप पर संबंधित दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि लगातार ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिनमें शराब दुकानों द्वारा अनियमितताएं, अवैध विक्रय और निर्धारित दरों से अधिक कीमत पर शराब बेचने की जानकारी दी जा रही थी।

            उन्होंने कहा विभागीय अधिकारियों को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने पर उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित शराब दुकान को एक अन्य स्थान के लिए लाइसेंस जारी किया गया था, जबकि संचालन किसी दूसरे स्थान पर किया जा रहा था। जिस स्थान पर दुकान संचालित हो रही थी, वहां का कोई वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था।

            कलेक्टर ने कहा जांच में यह भी सामने आया कि शराब निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर बेची जा रही थी। दुकान पर लगाया गया साइन बोर्ड भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था और आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं पाए गए। इस प्रकार गंभीर अनियमितताएं सामने आने के आरोप पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आमजन का प्रशासन पर विश्वास बनाए रखना है तथा यह संदेश देना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी अनुज्ञप्तिधारियों से शासन के नियमों एवं निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कभी भी निरीक्षण कर कार्रवाई की जा सकती है।

            उन्होंने कहा कि गांव-गांव से अवैध शराब बिक्री और अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। युवाओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करने तथा समाजहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है।
#Damoh

कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- कलेक्टर श्री यादव == कलेक्टर ने देशी अंग्रेजी कम्पोजिट शराब दुकान दमोह डी का लाइसेंस किया निरस्त == जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दमोह स्थित एक शराब दुकान पर बड़ी कार्रवाई की है। लगातार प्राप्त शिकायतों और निरीक्षण में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के आरोप पर संबंधित दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि लगातार ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिनमें शराब दुकानों द्वारा अनियमितताएं, अवैध विक्रय और निर्धारित दरों से अधिक कीमत पर शराब बेचने की जानकारी दी जा रही थी। उन्होंने कहा विभागीय अधिकारियों को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने पर उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित शराब दुकान को एक अन्य स्थान के लिए लाइसेंस जारी किया गया था, जबकि संचालन किसी दूसरे स्थान पर किया जा रहा था। जिस स्थान पर दुकान संचालित हो रही थी, वहां का कोई वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। कलेक्टर ने कहा जांच में यह भी सामने आया कि शराब निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर बेची जा रही थी। दुकान पर लगाया गया साइन बोर्ड भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था और आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं पाए गए। इस प्रकार गंभीर अनियमितताएं सामने आने के आरोप पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आमजन का प्रशासन पर विश्वास बनाए रखना है तथा यह संदेश देना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी अनुज्ञप्तिधारियों से शासन के नियमों एवं निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कभी भी निरीक्षण कर कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव से अवैध शराब बिक्री और अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। युवाओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करने तथा समाजहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026