मुरैना: कुंवारी नदी पुल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने पीएम हाउस में रखवाया
Morena, Morena | Mar 28, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुंवारी नदी के पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़प्पा मच गया, जिसके बाद मौके पर 112 डायल पुलिस पहुंची और मृत युवक के शव को लाकर पीएम हाउस में रखवा दिया गया है। बता दें कि मृत युवक के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए हैं। जहां मृत युवक की पहचान होने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।