डौण्डी: सौरभ मित्तल बने डॉक्टर, मित्तल परिवार ने शिक्षा और सफलता का नया इतिहास रचा
Dondi, Balod | May 10, 2026 दल्लीराजहरा नगर के युवा सौरभ मित्तल ने डॉक्टर की उपाधि प्राप्त कर परिवार, समाज और नगर का नाम गौरवान्वित किया है। सौरभ की इस उपलब्धि के बाद पूरे मित्तल परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। शुभचिंतकों, मित्रों और समाज के लोगों द्वारा लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। सौरभ मित्तल ऐसे परिवार से आते हैं, जहां शिक्षा, संस्कार को प्राथमिकता दी।