बिजनौर: बिजनौर में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
Bijnor, Bijnor | Jan 9, 2025 बिजनौर में आज बृहस्पतिवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे से ही ट्रैफिक पुलिस ने एसपी के आदेश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत 397 वाहनों के चालान किए गए हैं। जबकि 6 लाख 30 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया है। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।