पिछोर: चांदनी चौक कुशवाहा मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पैसे मांगने पर मारपीट करने की धमकी देने का लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर
पिछोर नगर के चांदनी चौक कुशवाहा मोहल्ला निवासी फरियादी ने आज शनिवार को दोपहर 3:30 बजे बताया है कि बीते वर्षों पहले कमलेश कुशवाहा देवीपुर निवासी को प्लॉट के बयाना के रूप में 33000 रु दिए थे,आज दिनांक तक ना तो प्लाट दिया और ना ही रुपए वापस किए। रुपए मांगते हैं,मारने पीटने की धमकी दी जाती है।फरियादी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पिछोर में दिया आवेदन।