लोहरदगा: झारखंड में बहुमत के साथ MLA इंतज़ार में लेकिन राज्यपाल दिल्ली से फोन कॉल के इंतजार में बैठे हैं: कांग्रेस नेता अलका लांबा
ज़िला महिला कांग्रेस महासम्मेलन में लोहरदगा पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सहयोग से विपक्षी दलों को खत्म करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, "बिहार में पलटू राम ने पाला पलटा और 24 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री की शपथ हो गई... झारखंड में बहुमत के साथ विधायक इंतज़ार में हैं लेकिन राज्यपाल दिल्ली से फोन कॉल के इंतजार में बैठे हैं।"