लोहरदगा: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हर साल की तरह इस वर्ष भी बाबा दुखनशाह (R.A) के उर्स के मौके पर करेंगे चादरपोशी
आजशू पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शाहिद अंसारी ने लिप्टस मैदान में बृहस्पतिवार को प्रेस विज्ञप्ति कर जानकारी दी की लोहरदगा में उर्स 5 और 6 फरवरी को होना है । जिसमें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो बड़ा तालाब के समीप बाबा दुखन शाह के मजार पर चादरपोशी करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को आजसू कार्यालय में कल बैठक की जाएगी।