खानपुर: तालुका विधिक सेवा समिति खानपुर ने बणी गाँव में मनरेगा कार्य स्थल पर श्रमिकों को कानून की जानकारी दी
तालुका विधिक सेवा समिति खानपुर ने आज मंगलवार को दोपहर 3:00 के लगभग बणी गाँव के मनरेगा कार्य स्थल पर श्रमिकों को कानूनी जानकारी प्रदान की। अधिकार मित्र भरत कुमार गौड़ ने जागृति योजना के तहत राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम आशा कैंपेन में बाल विवाह के दुष्परिणाम विशेष रूप से अक्षम व्यक्तियों के अधिकार वन्य जीव संरक्षण कानून आदि की जानकारी प्रदान की ।