पीरो: मकुन्दपुर में गैस एजेंसी की लापरवाही पर उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़का, विरोध तेज हुआ
Piro, Bhojpur | Apr 4, 2026 मकुंदपुर में श्री हरी इंडेन गैस एजेंसी की कार्यशैली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। एजेंसी पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। उपभोक्ताओं ने शनिवार की शाम 4:00 के करीब बताया कि एजेंसी की लापरवाही और अव्यवस्थित वितरण व्यवस्था के कारण पुरे दिन लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है।