ठेठईटांगर: रेंगारिह में हाथियों के उत्पात का विधायक ने लिया जायजा, ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री
सोमवार (11 बजे): ठेठईटांगर प्रखंड के रेंगारिह गांव में जंगली हाथियों के उत्पात के बीच कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से नुकसान की जानकारी ली और हाथियों को आबादी से दूर भगाने के लिए पटाखा, तेल, मोबिल सहित अन्य सामग्री वितरित की। विधायक ने वन विभाग व प्रशासन के साथ समन्वय कर प्रभावित किसानों को