मंझनपुर: चक थांभा गांव में फांसी के फंदे पर लटका मिला एक युवक का शव
चक थांभा निवासी 21 वर्षीय हीरालाल पुत्र ज्ञान सिंह लोधी किसानी के कामों में पिता का हाथ बंटाता था। शनिवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। रविवार सुबह 10 बजे काफी देर तक नहीं उठा तो परिवार वाले परेशान हो गए। दरवाजा तोड़कर परिजन भीतर पहुंचे तो युवक का शव फांसी के फंदेपर लटका मिला। यह देख उनके होश उड़ गए पुलिस जांच में जुटी।