मंझनपुर: थाना करारी के पिंडरा चौराहा के पास मवेशी से टकराकर पलटा ऑटो, 6 लोग घायल
करारी क्षेत्र के पिंडरा चौराहा के समीप रविवार 10 बजे अचानक सामने आए मवेशी से टकराकर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार छह यात्री घायल हो गए। सभी को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। करारी से ऑटो रविवार की सुबह सवारियां भरकर बेनीराम कटरा जा रहा था। पिंडरा चौराहा के समीप अचानक ऑटो के सामने गाय आ गई। जिससे ऑटो पलटा जिससे छह लोग घायल हुए।