बड़ीसादड़ी। नगरपालिका व उपखंड क्षेत्र में केमिकल युक्त अपशिष्ट मिट्टी डालने के मामले में खनिज विभाग ने कार्रवाई की। नगर कांग्रेस की मांग पर निम्बाहेड़ा सहायक खनिज अभियंता कार्यालय से उमेश सालवी व हेमंत सुखवाल पहुंचे। दीनदयाल स्टेडियम के सामने पहाड़ियों के पास हजारों ट्रेलर-डंपर डाले गए हैं।