बहराइच: रसूलपुर इलाके में मिला कंकाल, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले में रिसिया थाने के पटना घुसियारी के मजरे रसूलपुर इलाके में नर कंकाल पड़ा देखा गया। लोगो की भीड़ लग गई। लोगों ने आशंका जताई कि कब्र से लाश निकालने वाले वन्यजीव की गतिविधि हो सकती है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे। कंकाल से महिला या पुरूष की पुष्टि नही हुई। कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जाच जारी है।