सिकंदरपुर: क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री ना मिलने से नाराज विधायक ने उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर से की मुलाकात
क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को अभी तक राहत सामग्री नहीं मिलने से नाराज क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर से मिलकर तत्काल राहत सामग्री बंटवाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि राहय सामग्री बाढ़ पीड़ितों में नहीं बनती जाती है तो समाजवादी पार्टी बहुत बड़ा आंदोलन करेगी।