सादाबाद: मोहल्ला होली गेट में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
जनपद हाथरस की सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सहपऊ के मोहल्ला होली गेट निवासी एक विवाहिता कीर्ति पत्नी सोमेश की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने महिला के शव का पंचायतनामा भरकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।