पूरनपुर: कबीरपुर कसगंजा में ठाकुर द्वारा मंदिर की मूर्तियां खंडित करने के विरोध में हंगामा, मूर्तियां तोड़कर की गईं गायब
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा में बाजार में स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर का जमीन को लेकर लगभग बीस बर्ष से विवाद चल रहा है और मंदिर बंद है। ठाकुर द्वारा मंदिर का ताला तोड कर अंदर घुसकर स्थापित मूर्तियों को तोड़कर गायब कर दिया गया। जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए । गुस्साएं ग्रामीणों ने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया।