बेरो: बकरीद पर्व को लेकर बेड़ो थाना में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक संपन्न
Bero, Ranchi | May 24, 2026 रविवार, 24 मई 2026 बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बेड़ो थाना में शांति समिति की बैठक हुई। डीएसपी दीपक कुमार, सीओ राजकुंवर सिंह एवं थाना प्रभारी कफिल अहमद ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की। बैठक में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे।