रॉयल पावर एंड मोटर का भव्य उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सेवा
समस्तीपुर: शहर के मथुरापुर स्थित जगदंबा पैलेस के सामने रॉयल पावर एंड मोटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह को लेकर आसपास के लोगों और प्रतिष्ठान के शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
समारोह में प्रतिष्ठान के संचालक सहित स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे। विधिवत उद्घाटन के बाद लोगों ने प्रतिष्ठान का जायजा लिया और संचालक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतिष्ठान के संचालक ने बताया कि रॉयल पावर एंड मोटर के माध्यम से ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं देने पर विशेष जोर रहेगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि रॉयल पावर एंड मोटर आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा