बीना: बीना में खुरई रोड JIO पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में भीषण आग, बड़ा हादसा टला
Bina, Sagar | Aug 15, 2026 बीना थाना क्षेत्र के खुरई रोड पर देर रात अफरा-तफरी मच गई। जियो पेट्रोल पंप से महज चंद कदमों की दूरी पर खड़े एक खाली ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी घबरा गए। आसपास के लोग भी दहशत में आ गए, क्योंकि अगर आग पेट्रोल पंप तक पहुँच जाती तो पूरा इलाका इसकी चपेट में आ सकता था।