हज़ारीबाग: रिटायर्ड फुटबॉल क्लब द्वारा मशहूर फुटबॉलर कोच एवं रेफरी स्वर्गीय हरीपदो तुरी के निधन पर हुआ शोकसभा का आयोजन
हजारीबाग रिटायर्ड फुटबॉल क्लब के द्वारा सदर प्रखण्ड स्थित ओरिया फुटबॉल मैदान में दिन रविवार की अहले सुबह मशहूर फुटबॉलर कोच एवं रेफरी स्वर्गीय हरीपदो तुरी उर्फ तुरी मामा के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के सदस्यों एवं ओरिया फुटबॉल टीम के खिलाड़ी भाग लिया।