पडरौना: कुशीनगर के डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन में सुनी फरियादें, फरियादियों को दिया त्वरित निस्तारण का भरोसा
कुशीनगर कलेक्ट्रेट कार्यालय में हर रोज की तरह आज भी डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जनता दर्शन के माध्यम से आम जनता की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। जनता दर्शन में जिले के सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे और जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। डीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि “हर शिकायत का निस्तारण किया जाए।