प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को एक दिवसीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन जिला कृषि कार्यालय चाईबासा के सौजन्य से किया गया। खरीफ कर्मशाला का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो, बीटीएम अभय कुमार समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर 10 किसान मित्रों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।