बसेड़ी: एसडीएम दिनेश शर्मा ने किया बयाना मार्ग स्थित लखुआ अड्डा चेक पोस्ट का निरीक्षण
Baseri, Dholpur | Mar 25, 2024 बसेड़ी उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा ने बयाना मार्ग स्थित लखुआ अड्डा पर लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई गई चेक पोस्ट का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों से आवश्यक जानकारी लेकर हर आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग, संदिग्ध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए।