बसेड़ी: धर्मपुरा में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने लगाया फांसी का फंदा, मौत
Baseri, Dholpur | Mar 23, 2024 बसेड़ी क्षेत्र के गांव धर्मपुरा में बीती रात एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का शनिवार सुबह बसेड़ी सीएचसी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना को लेकर मृतक के भाई मुकेश ने पुलिस में तहरीर दी है।