सरकारी नौकर और इनकम टैक्स दाता बता, बानमोर नप ने संबंल कार्ड बनाने से इंकार किया,
मुरैना सिस्टम के आगे ठगा सा महसूस कर रहा यह गरीब है बानमोर के वार्ड 11, फूलगंज निवासी अशोक पुत्र विद्याराम शर्मा, जिनके पास साल 2018 में बना संबल कार्ड था, जो कुछ साल पहले से अमान्य है। इस कार्ड की जरूरत अशोक शर्मा को तब पड़ी जब वह अपनी बेटी राधिका शर्मा का कालेज में दाखिला कराने गए। बी-टेक की पढ़ाई कर रही राधिका के कालेज ने पिता की आर्थिक हालत देखकर कहा कि संबंध कार्ड बनवा लो, उससे फीस में काफी राहत मिल जाएगी। अशोक शर्मा ने संबंध कार्ड के लिए हर जगह आवेदन किया। एसडीएम आफिस में उनकी अर्जी स्वीकार हुई और संबंध कार्ड को पुन: चालू करवाने के आदेश जारी किए। इसी के लिए अशोक शर्मा बानमोर नप पहुंचे, तो वहां कर्मचारियों ने बता दिया कि यह कार्ड चालू नहीं होगा, क्योंकि अशोक शर्मा व उनकी पत्नी सरकारी कर्मचारी है। हर साल इनकम टैक्स दे रहे हैं और कई बीघा जमीन के मालिक हैं। इस टीप क�