खरगापुर: कुड़ीला के पास सड़क हादसा: दो लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर
कुड़ीला के पास दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। कुड़ीला निवासी सुखदीन नाम का युवक अपने साथी के साथ बाइक से गांव में ही एक जगह जा रहा था, रास्ते में गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होने से दोनों बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी खरगापुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।