झींकपानी थाना पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपी चालक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। जेल जाने वालों में चतरा के मयुरहणड निवासी ट्रक चालक सुमित कुमार सिंह, सिंटू कुमार सिंह और चतरा के जमुनिया निवासी बृजेश कुमार सिंह शामिल हैं। तीनों के खिलाफ झींकपानी थाना में गया निवासी ट्रक चालक नन्दन यादव के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।