बूंदी: भजनेरी नदी में आए उफान में स्कूटी सवार युवक बहा,ग्रामीणों ने युवक व स्कूटी को बचाकर निकाला बाहर
Bundi, Bundi | Aug 24, 2024 भजमेरी नदी में लगातार आ रहे तूफान के बाद भी जान जोखिम में डालकर पुलिया पार कर रहे लोगों के वाहन सहित बहने की घटनाएं थम नहीं रही है। पिछले 5 दिनों में तीन घटनाएं हो चुकी है। ग्रामीणों की सजकता से वाहन चालकों व वाहनों को नदी में बहने से बचाया है।नदी पार कर रहे हैं एक स्कूटी चालक स्कूटी सहित नदी में बह गया। जिसे ग्रामीणों ने बड़ी मस्कत से बचाकर बाहर निकाला।