बूंदी: कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार चोरी की बाइक की बरामद
Bundi, Bundi | Aug 24, 2024 कोतवाली पुलिस ने शहर के मालनमासी बालाजी के सामने रोड से बाइक चोरी के आरोप में एक जने को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है।कोतवाली पुलिस ने बताया कि विकास नगर निवासी विजय सुवालका ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नैनवा रोड श्योपुरिया की बावड़ी निवासी शिव प्रकाश को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।